
"हमारी एडमिन कम्युनिटी और मेंबर्स कम्युनिटी के बीच अंतर रखने से हमें संकटों के दौरान बेहतर तरीके से मिलकर काम करने में मदद मिली."
- नीना, Langsung Enak
WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.
अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.
जल्द आ रहा है!
जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.
विवाद हमारे जीवन का स्वाभाविक और अनिवार्य हिस्सा होते हैं और वे अक्सर तब होते हैं, जब अलग-अलग लोग आपस में इंटरैक्ट करते हैं. यह इंटरैक्शन ऑनलाइन या ऑफ़लाइन कैसा भी हो सकता है. जानें कि विवाद आम तौर पर क्यों होते हैं और विवाद होने की स्थिति में उन्हें हल करने के लिए अपनी एडमिन टीम और मेंबर्स के साथ मिलकर काम कैसे करना चाहिए.

"हमारी एडमिन कम्युनिटी और मेंबर्स कम्युनिटी के बीच अंतर रखने से हमें संकटों के दौरान बेहतर तरीके से मिलकर काम करने में मदद मिली."
- नीना, Langsung Enak
लोग एक-दूसरे से जुड़ने, जानकारी पाने, अपने अनुभव शेयर करने, सुझावों पर चर्चा करने और सुझाव लेने व देने के लिए कम्युनिटी में शामिल होते हैं. मेंबर्स के किस तरह के बर्ताव को स्वीकार किया जाएगा और किस तरह के बर्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसके बारे में स्पष्ट नियम बनाकर और सभी को नियमित रूप से इनके बारे में बताकर तथा इन नियमों को समान रूप से पूरी पारदर्शिता के साथ लागू करके, एडमिन विवादों को रोक सकते हैं.
विवाद जटिल होते हैं. व्यक्तित्व या मान्यताओं और विचारों में मतभेद होने पर विवाद पैदा हो सकते हैं. ऐसा कम्युनिकेशन की गड़बड़ी, गलतफ़हमी या भ्रम के कारण या फिर मौजूदा या विवादित मुद्दों के बारे में लोगों की राय अलग-अलग होने के कारण हो सकता है. विवादों को लगातार और सकारात्मक तरीकों से कम करने, संभालने और हल करने के लिए एडमिन टीम के साथ मिलकर विवादों में मध्यस्थता करने की स्ट्रेटेजी बनाएँ. पहले से सोचकर रखें कि कौन-सी परिस्थितियाँ विवाद पैदा कर सकती हैं, आपसी सहमति से मध्यस्थता की प्रक्रिया तय कर लें और स्पष्ट जवाब तैयार रखें, ताकि विवाद होने पर आपकी टीम को उन्हें हल करने में मदद मिल सके.
हमारा सुझाव है कि आप मेंबर्स को एक-दूसरे के प्रति जवाबदेह बनने और किसी भी तरह के विवाद की रिपोर्ट जल्द से जल्द एडमिन टीम को करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि आप विवाद के नकारात्मक असर को कम करने के कदम तुरंत उठा सकें.
जब भी विवाद हों, तो माहौल को तुरंत हल्का करें और ये काम ज़रूर करें:
अगर किसी ग्रुप का थ्रेड कंट्रोल से बाहर चला गया हो, तो ग्रुप की सेटिंग में बदलाव करके, कुछ समय के लिए सिर्फ़ एडमिन को मैसेज भेजने की परमिशन देना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे आप गलत दिशा में जा रही बातचीत को रोक पाएँगे और मेंबर्स के गुस्से को ठंडा कर पाएँगे, साथ ही यह सोच पाएँगे कि आपको आगे क्या करना चाहिए.
जब मेंबर्स डरा हुआ या अलग-थलग महसूस करते हैं, तो छोटी-सी गलतफ़हमी भी बड़ी बहस में बदल सकती है. मेंबर्स से अलग से बात करके, उन्हें बताएँ कि आप उनकी परवाह करते हैं और उनकी मदद के लिए उपलब्ध हैं. इससे उन्हें यह महसूस होगा कि आप उनके इरादे और नज़रिए को समझते हैं और वे यह समझ पाएँगे कि वे सकारात्मक योगदान कैसे दे सकते हैं और विवाद से बाहर कैसे निकल सकते हैं. याद रखें कि कभी-कभी लोगों को अपना गुस्सा शांत करने में थोड़ा समय लगता है. इसके बाद ही वे बता पाते हैं कि आखिर हुआ क्या था और उन्हें कैसा लग रहा है. मेंबर्स को अपना गुस्सा ठंडा करने का समय दें. उसके बाद ही उनसे चर्चा करें.
उन्हें बताएँ कि उन्होंने कौन से नियम तोड़े हैं और उनकी बात ध्यान से सुनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप उनका सम्मान करते हैं और आपके लिए उनकी बात महत्व रखती है. समस्या का कारण जानने की कोशिश करें. इससे आप उनकी भावनाओं को समझ सकेंगे और यह जान सकेंगे कि समस्या क्यों शुरू हुई थी. याद रखें कि आक्रामक लोगों को भी यह लग सकता है कि उन्हें अनदेखा किया जा रहा है या उन्हें हल्के में लिया जा रहा है, इसलिए हमेशा और ख़ास तौर पर नियमों को लागू करते समय उनके साथ खुलकर बात करें और उनके साथ प्यार से पेश आएँ.
हालाँकि, अगर मध्यस्थता से बात नहीं बन रही हो और मेंबर्स आक्रामक बने रहें, तो उन्हें ग्रुप या कम्युनिटी से हटाने पर विचार करें.
हर अच्छी और खुशहाल कम्युनिटी में अलग-अलग तरह के विचारों और नज़रियों को जगह मिलती है. अपने कम्युनिटी नियमों का इस्तेमाल करके मेंबर्स को बताएँ कि यहाँ उनसे किस तरह के बर्ताव और इंटरैक्शन की उम्मीद की जाती है. इस तरह से एक ऐसी सम्मानजनक और समावेशी कम्युनिटी की नींव तैयार हो जाती है, जो अलग-अलग तरह के विचारों का स्वागत और सम्मान करती है.
यह ज़रूरी है कि जैसा बर्ताव आप अपनी कम्युनिटी में देखना चाहते हैं, खुद भी वैसा ही बर्ताव करें. अपनी एडमिन टीम में अलग-अलग बैकग्राउंड वाले मेंबर्स को रखें, जो अपने साथ अलग-अलग क्षमताएँ, आइडिया और तौर-तरीके लेकर आ सकें. इससे आप अपनी कम्युनिटी में विविधता और समावेश की प्रभावी शुरुआत कर सकते हैं.
सम्मानजनक असहमति और स्वस्थ वाद-विवाद को बढ़ावा देने की कोशिश करें. इसके लिए आपको मेंबर्स को सिखाना होगा कि वे अलग-अलग बैकग्राउंड और विचारों वाले मेंबर्स की बात समझें और उनका सम्मान करें. मेंबर्स को अपने अनुभवों के बारे में बोलने और अपनी कहानियाँ सुनाने के अवसर दें. अपनी कम्युनिटी के बारे में ज़्यादा जानना, आपस में मेल-जोल बढ़ाने का बढ़िया तरीका होता है. इससे मेंबर्स को उन लोगों से जुड़ने में मदद मिलती है, जो कम्युनिटी की पहचान बन सकते हैं.
विवादों को सुलझाना तनाव भरा काम होता है. इससे भावनात्मक और मानसिक थकावट हो सकती है. खुद के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना और खुद को नकारात्मकता से दूर रखना बहुत ज़रूरी होता है. अपने मन को शांत करें और अपनी सोच में स्पष्टता लाएँ, ताकि आप समस्याओं को सबसे अच्छी तरह से सुलझा सकें. ज़रूरत पड़ने पर, खुद को थोड़ा आराम दें और अपने साथी एडमिन से मदद माँगें.
आपको अपनी एडमिन टीम के साथ मिलकर काम करना चाहिए, ताकि आप एक-दूसरे की मदद कर सकें और कम्युनिटी के विवादों पर नज़र रखने के साथ-साथ उन्हें हल भी कर सकें. जिन मेंबर्स को संभालना मुश्किल हो, उनसे निपटते समय अपनी टीम को अलर्ट करें और उनके साथ चर्चा करके उस परिस्थिति के बारे में दूसरों के विचार जानें, संभावित हल के बारे में चर्चा करें और आपसी सहमति से सही एक्शन लें. ज़रूरत पड़ने पर, अपनी टीम के किसी एडमिन से विवाद में शामिल मेंबर्स से बात करने को कहें.
जो लोग इससे मिलते-जुलते विवादों से निपट चुके हों, उनकी स्ट्रेटेजी और केस स्टडीज़ से भी आपको मदद मिल सकती है.
लिखित नियम तैयार करना, अपनी कम्युनिटी को मैनेज करने का सबसे ज़रूरी और सबसे पहला कदम होता है. अपनी कम्युनिटी के मूल्यों और कम्युनिटी मेंबर्स को सुरक्षित रखने और कम्युनिटी में अच्छा माहौल बनाए रखने के लिए, नियमों को लागू करने के तरीके जानें.