अपनी एडमिन टीम तैयार करने का सबसे अच्छा तरीका अपने सबसे एक्टिव मेंबर्स को ढूँढना या कम्युनिटी और उसके मूल्यों के प्रति आपकी तरह जुनून रखने वाले मेंबर्स को चुनना होता है. आप यह घोषणा भी कर सकते हैं कि आपको वॉलंटियर्स की तलाश है या फिर आप लोगों को नॉमिनेट करने के लिए कह सकते हैं. वॉलंटियर्स और नॉमिनीज़ का इस आधार पर मूल्यांकन करें कि वे आपके मिशन में क्या योगदान दे सकते हैं, ग्रुप्स में उनकी एक्टिविटी कैसी रही है और वे दूसरे मेंबर्स के साथ किस तरह से इंटरैक्ट करते रहे हैं.
ऐसा करने का एक और अच्छा आइडिया यह है कि आप यह सोचें कि ऐसे कौन-से काम हैं जो आपके एडमिन तो कर सकते हैं, लेकिन आप नहीं कर सकते. टीम में ऐसे लोगों के होने से आप अपने टीमवर्क और परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बना पाएँगे, जिनकी स्किल और खूबियाँ एक-दूसरे से अलग हों. साथ ही, अपनी टीम में ऐसे एडमिन को शामिल करने के बारे में सोचें, जो आपकी कम्युनिटी की विविधता दिखाएँ. मेंबर्स के अलग-अलग नज़रियों को सामने रखने की उनकी क्षमता से आपको अपनी स्ट्रेटेजी तय करने और कंटेंट या मेंबर्स से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सकती है.
अपनी एडमिन टीम से बातचीत करना और नए एडमिन जोड़ने की शर्तें तय करना हमेशा अच्छा रहता है. यह पक्का करने की पूरी कोशिश करें कि उनके विचार आपसे और ज़्यादातर मौजूदा एडमिन से मिलते हों. टीम में ज़्यादा एडमिन होने से काम का बोझ कम करने में मदद तो मिलेगी, लेकिन ज़्यादा लोग होने से कई बार मुश्किलें भी हो सकती हैं. ऐसे लोगों को ही एडमिन बनाएँ, जिनके साथ काम करना सभी के लिए आसान हो.
एक कम्युनिटी एडमिन दूसरे किसी भी एडमिन को हटा सकता है. आप खुद को भी हटा सकते हैं, लेकिन आप ऐसा सिर्फ़ तभी कर सकते हैं, जब कम्युनिटी आपने खुद न बनाई हो. अगर कोई एडमिन, कम्युनिटी को छोड़ना चाहे, तो अपनी टीम को इसकी जानकारी दें और उस रोल के लिए किसी दूसरे सही व्यक्ति को ढूँढें.
आपके सामने ऐसी स्थितियाँ आ सकती हैं, जब कम्युनिटी का कोई मेंबर, एडमिन बनने से मना कर देगा या कोई एडमिन अपने एडमिन रोल को छोड़ देगा. अगर ऐसा हो, तो आप उनके फ़ैसले का सम्मान करें, लेकिन इस बात का भी पता लगाएँ कि उनके इस फ़ैसले के पीछे उनकी क्या चिंताएँ या कारण हैं.