कंटेंट पर जाएँ
  • होम
  • ऐप
    • कॉलिंगमैसेजिंगग्रुपस्टेटसचैनलMeta AIसुरक्षा
  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉक करें
  • बिज़नेस के लिए
डाउनलोड करें
शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी2026 © WhatsApp LLC
WhatsApp का होम पेजWhatsApp का होम पेज
    • कॉलिंग

      वॉइस और वीडियो के ज़रिए लोगों से जुड़े रहें.

    • मैसेजिंग

      स्टिकर, वॉइस मैसेज, GIF आदि के ज़रिए अपनी बात कहें.

    • ग्रुप

      ग्रुप में कनेक्ट करने के लिए ज़रूरी मैसेजिंग फ़ीचर.

    • चैनल

      अपने पसंदीदा विषयों पर अपडेट पाने के लिए हमारे साथ बने रहें.

    • Meta AI

      WhatsApp पर सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से किसी भी चीज़ से जुड़ी मदद पाएँ.

    • स्टेटस

      फ़ोटो, वीडियो और वॉइस नोट्स के साथ अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को शेयर करें.

    • सुरक्षा

      आपको सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई सुरक्षा की कई लेयर.

  • प्राइवेसी
  • हेल्प सेंटर
  • ब्लॉग
  • बिज़नेस के लिए
  • ऐप
लॉग इन करेंडाउनलोड करें
  • ओवरव्यू
  • WhatsApp पर नई कम्युनिटी शुरू करते समय या कम्युनिटी में अपने ग्रुप को जोड़ते समय ध्यान रखने लायक खास बातें.

    • 100: अपनी कम्युनिटी सेट अप करना
    • 101: एक सुरक्षित कम्युनिटी बनाना
    • 102: एक अच्छा कम्युनिटी एडमिन बनना
    • 103: अपनी कम्युनिटी को एंगेज करके कैसे बढ़ाएँ
  • अपनी कम्युनिटी को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए, एडमिन और सदस्यों के साथ मिलकर काम करें.

    • 200: सीमाएँ सेट करना और कम्युनिटी में अच्छा माहौल बनाए रखना
    • 201: विवादों को मैनेज करना और सबको साथ लेकर चलना
    • 202: कम्युनिटी के नियमों को लागू करना और मुश्किलें पैदा करने वाले सदस्यों को मैनेज करना
    • 203: एक से ज़्यादा एडमिन वाली कम्युनिटी के लिए भूमिकाएँ मैनेज और असाइन करना
  • जल्द आ रहा है!

    • जानें कि अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़े लोग कैसे अपनी कम्युनिटी को बढ़ाने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं.

      • शिक्षा
      • सपोर्ट या वॉलंटियर ग्रुप
      • स्वास्थ्य

    100: अपनी कम्युनिटी सेट करना

    एक मज़बूत कम्युनिटी का हिस्सा बनकर, हमें एक-दूसरे से जुड़े होने का एहसास होता है. आइए चर्चा करें कि आपकी कम्युनिटी का उद्देश्य पहले से ही स्पष्ट क्यों होना चाहिए और कम्युनिटी का ऐसा अच्छा माहौल बनाने में एडमिन की क्या भूमिका होती है, जहाँ लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और जहाँ समय बिताना उन्हें अच्छा लगे. अच्छे नियम बनाने और एक अच्छी एडमिन टीम बनाने के तरीके जानें, ताकि इनकी मदद से आप अपनी कम्युनिटी को अच्छी तरह से मैनेज कर सकें.

    इस बारे में हम आपको विस्तार से बताएँगे, लेकिन कम्युनिटी बनाने के लिए आपकी प्रतिबद्धता, लगाव और उद्देश्य सबसे ज़रूरी होता है.

    छोटे-छोटे सुझाव:

    • अपनी कम्युनिटी का उद्देश्य स्पष्ट करने के लिए, कम्युनिटी का विवरण लिखें;
    • मौजूदा ग्रुप्स को शामिल करने या नए ग्रुप बनाने के बारे में विचार करते समय अपनी ऑडियंस को ध्यान में रखें;
    • मेंबर्स को कम्युनिटी के नियम बताने के लिए, घोषणाओं वाले ग्रुप का इस्तेमाल करें;
    • कम्युनिटी या ग्रुप एडमिन के लिए सिर्फ़ एडमिन वाला एक ग्रुप बनाएँ, जिसमें वे आपस में बातचीत कर सकें और एक-दूसरे की मदद कर सकें;

    "WhatsApp कम्युनिटी, ग्रुप के अंदर सब-टॉपिक क्यूरेट करने, मेंबर्स को अच्छा योगदान करने की सुविधा देने और ज़रूरी जानकारी पाने में मदद करती हैं."

    - निवीन, Moms in Prenzlauer Berg

    कम्युनिटी क्या होती है और वह क्यों ज़रूरी होती है?

    कम्युनिटी एक जैसी ज़रूरतों और दिलचस्पियों वाले लोगों का एक ग्रुप होता है. WhatsApp पर हर कम्युनिटी का एक ख़ास उद्देश्य होता है - वे ऐसे लगाव, मुद्दों और अनुभवों पर आधारित होती हैं, जो मेंबर्स के लिए उपयोगी होते हैं. कम्युनिटी के ज़रिए मेंबर्स को चर्चा करने, एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी पसंद के नए ग्रुप ढूँढने के लिए एक प्राइवेट और सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म मिल जाता है.

    चाहे आप नई कम्युनिटी बना रहे हों या फिर मौजूदा ग्रुप्स को एक साथ ला रहे हों, अपने उद्देश्य, ऑडियंस और अपनी टीम में एडमिन की भूमिका पर विचार करें.

    कम्युनिटी में आप बातचीत को अलग-अलग थीम के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं और घोषणाओं वाले ग्रुप के ज़रिए एक साथ सभी मेंबर्स तक जानकारी पहुँचाने का विकल्प देकर अलग-अलग मैसेज भेजने के झंझट से बच सकते हैं.

    कम्युनिटी मैनेज करने से जुड़ी इन चार ज़रूरी बातों का ध्यान रखें:

    • सभी को बड़ा करेंसभी को छोटा करें
    • हर कम्युनिटी का एक उद्देश्य होता है, जिसके कारण लोग उससे जुड़ते हैं. स्कूल के लिए यह उद्देश्य अप-टू-डेट शेड्यूल शेयर करना, वॉलंटियर्स के लिए कहीं पहुँचने का सबसे अच्छा तरीका ढूँढना, फ़ुटबॉल फ़ैन्स के लिए पूरे सीज़न के दौरान अपनी फ़ेवरेट टीम का समर्थन करना हो सकता है.

      यह तय करना और सभी को यह बताना अच्छा रहता है कि आप साथ मिलकर क्या करना चाहते हैं और इससे आपके मेंबर्स को क्या फ़ायदा होगा. उद्देश्य स्पष्ट होने से मेंबर्स के लिए यह समझना आसान हो जाता है कि वे इसमें क्या योगदान दे सकते हैं.

      उद्देश्य तय करने के लिए, खुद से कुछ आसान सवाल पूछें:

      • आप कम्युनिटी क्यों बनाना चाहते हैं?
      • आपकी कम्युनिटी की उपयोगिता क्या है?

      अपना उद्देश्य तय करने के बाद, आगे बढ़ें और अपनी WhatsApp कम्युनिटी बनाएँ. आपको इन चीज़ों की ज़रूरत होगी:

      • फ़ोटो, जिसमें आपकी कम्युनिटी की पहचान दिख रही हो;
      • नाम, जिसे आसानी से याद रखा जा सके और जिससे आपके लक्ष्य के बारे में पता चले;
      • जानकारी, जो आपकी कम्युनिटी का उद्देश्य स्पष्ट रूप से बताती हो.

      कम्युनिटी बनाने का तरीका

    • मज़बूत और सकारात्मक कम्युनिटी बनाने के लिए यह ज़रूरी होता है कि मेंबर्स उसमें सही कारण से शामिल हुए हों. ध्यान रखें कि:

      • आपकी टारगेट ऑडियंस कौन है?
      • क्या ये लोग WhatsApp ग्रुप्स के ज़रिए पहले से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं?
      • क्या इन ग्रुप्स को एक ही जानकारी एक साथ मिलने से फ़ायदा होगा?

      उदाहरण के तौर पर, एक स्कूल कम्युनिटी में अलग-अलग क्लास के टीचर्स, स्टूडेंट्स और पेरेंट्स होते हैं. स्कूल बंद रहने की सूचना, असेंबली, पीटीएम जैसी कुछ सूचनाएँ इन सभी के लिए ज़रूरी हो सकती हैं. वहीं टीचर्स ट्रेनिंग, क्लास टूर, क्रिकेट मैच जैसी सूचनाएँ कुछ लोगों के लिए ही काम की होती हैं.

      अपनी ऑडियंस के बारे में सोचें. कैसे उन्हें किसी ख़ास काम या लक्ष्य से जुड़े छोटे-छोटे ग्रुप्स में बाँटा जा सकता है. ऐसा करने से आप आसानी से यह तय कर पाएँगे कि आपको अपनी कम्युनिटी में नए ग्रुप्स बनाने हैं या मौजूदा ग्रुप्स को जोड़ना है.

      जैसे-जैसे नए सदस्य जुड़ेंगे, लोग नए-नए विषयों पर बात करेंगे. साथ ही, सदस्यों के बीच नए कनेक्शंस भी बनेंगे. कम्युनिटी एडमिन होने के नाते, आप कम्युनिटी में मेंबर्स और ग्रुप्स को जोड़ और हटा सकते हैं, ताकि आपकी कम्युनिटी में लोगों की संख्या बढ़ने पर भी वह प्रासंगिक और सकारात्मक बनी रहे.

      कम्युनिटी मेंबर को आमंत्रित करने का तरीका
      कम्युनिटी मेंबर्स को हटाने का तरीका

    • कम्युनिटी को मैनेज करने और उनके मेंबर्स के बीच इंटरैक्शन बढ़ाने तथा अपनी कम्युनिटी को सभी के लिए सुखद और सुरक्षित बनाए रखने में एडमिन की भूमिका अहम होती है. इस काम में आपकी मदद करने के लिए, WhatsApp के कम्युनिटी फ़ीचर में कई टूल मौजूद हैं. इनकी मदद से आप आसानी से अपने ग्रुप्स और मेंबर्स को मैनेज कर सकते हैं, ताकि आपके कम्युनिटी मेंबर्स को अच्छा अनुभव मिलता रहे.

      कम्युनिटी एडमिन होने के नाते, आप कम्युनिटी को बनाने और अच्छा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसके लिए आपको अपनी कम्युनिटी को सुरक्षित रखते हुए बातचीत को मैनेज करना होगा. कम्युनिटी में, हर ग्रुप का अपना अलग ग्रुप एडमिन होता है. ये एडमिन अपने-अपने ग्रुप को मैनेज करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं. बेहतर तालमेल के लिए, कम्युनिटी एडमिन और ग्रुप एडमिन को नियमित तौर पर सदस्यों और एक-दूसरे से बातचीत करना चाहिए. साथ ही, सभी के लिए कम्युनिटी के नियमों का पालन करना भी ज़रूरी होता है.

      WhatsApp पर 'कम्युनिटी' में आप यह काम घोषणाओं वाले ग्रुप के ज़रिए कर सकते हैं. इसके ज़रिए आप सभी सदस्यों को एक साथ सूचनाएँ दे सकते हैं. इससे आपका समय बचेगा. ग्रुप्स को एक कम्युनिटी में लाने से आपको हर ग्रुप में जाकर घोषणाएँ पोस्ट नहीं करनी होंगी. सबसे पहले अपनी कम्युनिटी के लिए नियम बनाएँ और उन्हें सदस्यों को बताएँ, ताकि सदस्यों को पता रहे कि इस कम्युनिटी से जुड़कर उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस होगा. अच्छे नियमों से सदस्यों को यह समझने में मदद मिलती है कि वे दूसरों से सकारात्मक तरीके से कैसे बात कर सकते हैं और कैसे एक अच्छी कम्युनिटी बनाने में योगदान दे सकते हैं. नियमों के कारण आप विवाद से बच सकते हैं और इनसे सदस्यों के मन में भी सुरक्षा की भावना आती है.

      अपनी कम्युनिटी गाइडलाइन बनाते समय इन नियमों को शामिल करें:

      • अच्छा बर्ताव करें और कम्युनिटी में अलग-अलग तरह के लोगों की उपस्थिति का सम्मान करें. लोगों से सम्मान के साथ पेश आएँ.
      • नफ़रत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल न करें और न ही धमकी दें. ओछी टिप्पणियाँ और किसी को व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाने वाली बातें स्वीकार नहीं की जाएँगी.
      • प्रमोशन या स्पैम न भेजें. खुद का प्रमोशन और बेकार के मैसेज भेजने की परमिशन नहीं दी जाएगी.
      • सभी की प्राइवेसी का सम्मान करें. हम आपसी भरोसे पर विश्वास करते हैं. ग्रुप्स में शेयर की गई बातें, ग्रुप्स से बाहर नहीं जानी चाहिए.

      कम्युनिटी की जानकारी में नियमों को शामिल करना और उन्हें घोषणाओं वाले ग्रुप में पोस्ट करना अच्छा रहता है. सदस्यों को बताएँ कि नियमों की अनदेखी करने पर उन्हें कम्युनिटी से हटाया भी जा सकता है. कम्युनिटी के नियम ग्रुप्स में फ़ॉलो किए जा रहे हैं, इस बात को पक्का करने के लिए ग्रुप एडमिन के साथ मिलकर काम करना भी ज़रूरी होता है.

    • जैसे-जैसे आपकी कम्युनिटी बढ़ेगी, आपकी ज़िम्मेदारियाँ भी बढ़ती जाएँगी. कई ग्रुप्स वाली बड़ी कम्युनिटी में आपको एक एडमिन टीम की ज़रूरत होगी जो आपका हाथ बँटा सके. इससे काम आसान हो जाता है और सदस्य सिर्फ़ एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं होते.

      आप 20 ग्रुप एडमिन या सदस्यों को कम्युनिटी एडमिन बना सकते हैं. किसी को कम्युनिटी एडमिन बनाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:

      • सदस्यों, ग्रुप्स और ग्रुप एडमिन की संख्या;
      • कितने कम्युनिटी एडमिन की ज़रूरत है;
      • ऐसे ग्रुप एडमिन जो कई ग्रुप को मैनेज करते हैं;
      • ऐसे ग्रुप एडमिन जो एक्टिव रूप से बातचीत में हिस्सा लेते हैं और सही फ़ैसले लेने की क्षमता दिखाते हैं;
      • ऐसे सदस्य जो एडमिन का रोल अच्छी तरह से निभा सकते हैं. हमारा मतलब है कि वे ग्रुप एडमिन से कनेक्ट करना, सदस्यों और दूसरे ग्रुप्स का ध्यान रखना और ऐसे दूसरे काम आसानी से कर सकते हैं या नहीं.

      एक ऐसा ग्रुप बनाएँ जिसमें सिर्फ़ एडमिन शामिल हों. इसमें ग्रुप एडमिन और कम्युनिटी एडमिन को शामिल करें. इससे एडमिन आपस में बातचीत कर सकेंगे और एक-दूसरे की मदद कर सकेंगे.

      अपनी भूमिका को शुरुआत से स्पष्ट करें, ताकि आपके एडमिन टीम के सदस्य अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें:

      • हर एडमिन कितना समय दे सकता है?
      • हर एडमिन को कौन-से काम और ज़िम्मेदारियाँ असाइन की जा सकती हैं?

      कम्युनिटी एडमिन को मैनेज करने का तरीका

    सीखना जारी रखें

    सुरक्षा हमारे लिए बहुत ज़रूरी होती है. जानें कि सुरक्षा, प्राइवेसी और सुरक्षा से जुड़ी बातें आपकी कम्युनिटी पर कैसे असर डालती हैं. यह भी समझें कि अपनी कम्युनिटी के सदस्यों को सुरक्षित और कनेक्टेड कैसे रखें.

    वापस ओवरव्यू पर जाएँ
    क्या इस लेख से मदद मिली?
    हाँनहीं
    इस लेख से मदद क्यों नहीं मिली?
    • लेख ठीक से समझ नहीं आया
    • इस लेख से मेरी समस्या हल नहीं हुई
    • यह लेख मुझ पर या मेरी कम्युनिटी पर लागू नहीं होता है
    • लेख में यह नहीं बताया गया कि इसे WhatsApp पर कैसे करना है
    आपके फ़ीडबैक के लिए धन्यवाद

    आगे बढ़ें

    101: एक सुरक्षित कम्युनिटी बनाना
    ट्यूटोरियल देखें
    वापस ऊपर जाएँ
    डाउनलोड करें
    WhatsApp का मुख्य लोगो
    WhatsApp का मुख्य लोगो
    डाउनलोड करें

    हमारा काम क्या है

    फ़ीचर्सब्लॉगसुरक्षाबिज़नेस के लिए

    हम कौन हैं

    हमारा परिचयकरियरब्रांड सेंटरप्राइवेसी

    WhatsApp का इस्तेमाल करें

    Android परiPhone परMac/PC परWhatsApp वेब पर

    क्या आपको मदद चाहिए?

    हमसे संपर्क करेंहेल्प सेंटरऐपसुरक्षा सलाह
    डाउनलोड करें

    2026 © WhatsApp LLC

    शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसीसाइटमैप